CG Mahila Paryavekshak ( Supervisor ) ke pado par nikli sidhi bharti :- पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती / परिसीमित सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी :-
संछिप्त विवरण – महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पर्यवेक्षक ( सुपरवाईजर ) के रिक्त 440 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन हेतु प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन की जावेगी। छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक ( सुपरवाईजर ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी केवल महिला उम्मीदवारों से, ऑनलाइन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर आमंत्रित किये जाते है। इस भर्ती में दो अलग – अलग पद शामिल है जिसमे पर्यवेक्षक ( सुपरवाईजर ) खुली सीधी भर्ती और पर्यवेक्षक ( सुपरवाईजर ) परिसीमित सीधी भर्ती। इन दोनों पदों में सामान रिक्त संख्या 220-220 पद कुल 440 पद सम्मिलित है, जिसे वर्गवार बांटा गया है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करे तो पर्यवेक्षक ( सुपरवाईजर ) खुली सीधी भर्ती के लिए इसमें किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में स्नातक पास उत्तीर्ण माँगा गया है, और पर्यवेक्षक ( सुपरवाईजर ) परिसीमित सीधी के लिए 12वी की परीक्षा उत्तीर्ण साथ में आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर न्यूनतम 05 वर्ष कार्य किया हो और सत्यापन तक कार्य कर रहा हो।
आयु – सीमा में 01 जनवरी 2023 की स्थिति में आवेदिका की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष से अधिक न हो। चयनित उम्मीदवारों को 5200 रूपये से 20200 और ग्रेड वेतन 2400/- रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा।
आवेदिका को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इस रोजगार समाचार में आवेदन करने के लिए केवल महिला उम्मीदवार की पात्र होंगी। कोई भी उम्मीदवार जिसने विवाह के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया गया हो, नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगी।
पर्यवेक्षक ( सुपरवाईजर ) खुली सीधी भर्ती और पर्यवेक्षक ( सुपरवाईजर ) परिसीमित सीधी भर्ती में चयन प्रक्रिया परीक्षा मंडल सीजी व्यापम के तरफ से लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा और उसमे से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थियों का वर्गवार मेरिट सूची तैयार का चयन किया जायेगा। दोनों पदों के लिए पृथक-पृथक परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा और मेरिट भी दोनों का अलग-अलग जारी किया जायेगा। परीक्षा में ऋणात्मक अंक सम्मिलित रहेगा यानि की चार गलत उत्तर देने पर एक अंक आपके सही उत्तरो से काटा जायेगा 1/4 प्रारूप ।
परीक्षा के लिए सिलेबस बहुत महत्वपूर्ण है। Syllabus से ही परीक्षा में प्रश्न पूछे जायेंगे और आपको इसी के आधार पर अपनी तैय्यारी को करना है। बेहतर रैंक के लिए आपको यूनिट वाइज पढाई करना होगा तब आपका सिलेक्शन होगा। सिलेबस को विभागीय विज्ञापन में संलग्न किया गया है। निचे दिए हुए लिंक की सहायता से आप सिलेबस को डाउनलोड करके अध्यापन कर सकते है।
महत्वपूर्ण तिथियां – इस रोजगार समाचार में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 05 जुलाई 2023 से 30 जुलाई 2023 तक व्यापम के वेबसाइट के माध्यम से भर सकते है। प्रवेश पत्र परीक्षा के 7 से 10 दिनों के भीतर उपलब्ध करा दिया जायेगा।
अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते है, इसके लिए आपको निचे ऑनलाइन आवेदन लिंक में जाना है, अगर आप व्यापम में पहली बार आवेदन फॉर्म भर रहे है तो पहले पंजीयन करे उसके बाद आवेदन कर सकते है। ये पंजीयन आपको एक बार करना है उसके बाद आप व्यापम के साईट से विभिन्न प्रवेश परीक्षाओ के आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है की आपको व्यापम के प्रोफाइल में आपका आधार को लिंक करना बहुत जरुरी है। अपनी सुविधा के अनुसार आधार को लिंक कर सकते है।
विभापरीक्षा गीय विज्ञापन | ऑनलाइन आवेदन लिंक | सिलेबस देखे
सीजी महिला सुपरवाइजर भर्ती का विस्तृत विवरण देखे
Join Our Telegram Channel :– https://t.me/cgfreejobalert
Latest CG Sarkari Jobs 2023 :-
- CG Gramin Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2023 | छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 305 रिक्त पदों पर भर्ती
- Livelihood College Mungeli Recruitment 2023 | कार्यालय जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी जिला – मुंगेली छग. में मेहमान प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए है
- CG Handpump Technician Model Answer 2023 | छत्तीसगढ़ हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी
- Election Office Gariaband Recruitment 2023 | निर्वाचन शाखा गरियाबंद ( छ.ग. ) भर्ती
- Court Manager Bilaspur High Court Recruitment 2023 | बिलासपुर हाई कोर्ट में कोर्ट मैनेजर के पद पर भर्ती
- Samagra Shiksha Jagdalpur Recruitment 2023 | समग्र शिक्षा, जिला संसाधन केंद्र जगदलपुर के लिए फिजिओथेरेपिस्ट पद के लिए आवेदन आमंत्रित
- Collector Office Sarangarh-Bilaigarh Recruitment 2023 | कार्यालय कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छ.ग. में तकनीकी प्रबंधक की भर्ती
- Collector Office Balrampur-Ramanujganj Vacancy 2023 | कार्यालय कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज भर्ती
- CG Open School Admit Card 2023-24 | छग. राज्य ओपन स्कूल के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी
- CG Zila Panchayat Kabirdham Recruitment 2023 | जिला पंचायत कबीरधाम में आकांक्षी ब्लॉक फेलो की भर्ती
- District Panchayat Korba Recruitment 2023 | जिला पंचायत कोरबा में आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद की भर्ती
- Collector Office Korea Recruitment 2023 | कार्यालय कलेक्टर ( योजना एवं सांख्यिकी ) कोरिया, बैकुंठपुर भर्ती
Application ki starting & end date nhi di hai and link bhi nahi Diya hai application form ka
ok update ho jayega dekhiye
Application ka link bhi bhej dijiye sir isme link mil rha hai
last me hai dekh lijiye
Sir ye vekency ki area ke liye hai?
all cg area