---Advertisement---

Dantewada Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2026: दंतेवाड़ा में ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती के लिए निकली 45 पदों पर भर्ती

By: CG Rojgar Portal

On: June 7, 2026

Dantewada Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2026
---Advertisement---

Dantewada Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2026: जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवों के रिक्त 45 पदों की पूर्ति हेतु जिला दन्तेवाड़ा के स्थानीय निवासियों से आवेदन पत्र पंजीकृत डाक /स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 22-06-2026 सायं 05:00 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दन्तेवाड़ा के पते पर आमंत्रित किये जाते है। नियत तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। इक्षुक और इस रोजगार समाचार में रूचि रखने वाले अभ्यर्थी सभी भर्ती वेकेंसी का अध्ययन कर आवेदन फॉर्म भर सकते है।

रिक्त पदों का विवरण –

आरक्षित वर्ग कुल रिक्तियों की संख्या
अनारक्षित03 पद
अनु जाति01 पद
अनु जनजाति34 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग07 पद
कुल पदों की संख्या –45 पद

शैक्षणिक योग्यता –
(1) ग्राम पंचायत सचिवों के नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होगी।

(2) शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा ।

आयु सीमा –
(1) विज्ञापन जारी तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होना आवश्यक
है। अ.जा., अ.ज.जा., अ.पि.व.,निःशक्तजन, भू.पू.. तथा महिला उम्मीदवारों को राज्य शासन द्वारा अधिसूचित निर्देशानुसार आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी।
(2) महिलाओं के लिए 18 वर्ष एवं पुरुषों के लिए 21 वर्ष से कम आयु में विवाह करने वाले उम्मीदवार नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होंगे।

चयन प्रक्रिया :- प्रमाण पत्र आदि के आधार पर आवेदकों की वरीयता (मेरिट) का निर्धारण निम्नानुसार किया
जाएगा :-
(a) हायर सेकेण्डरी के अंकों का अधिभार
(b) उच्चतर शैक्षणिक योग्यता अधिकतम
(c) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों का
अधिभार
(d) रोजगार सहायक पद पर कार्य करने का
अनुभव का अधिभार

  • 50 प्रतिशत
  • 10 अंक (स्नातक 05 अंक / स्नातकोत्तर-05 अंक)
  • 25 प्रतिशत
  • 15 अंक (प्रत्येक वर्ष 03 अंक के मान से
    अधिकतम 05 वर्ष का अंक,
    एक वर्ष = न्यूनतम 09 माह का कार्यानुभव)
  1. मेरिट के आधार पर 01 पद के विरूद्ध 10 आवेदकों को कम्प्यूटर कौशल परीक्षा हेतु बुलाया जायेगा।
  2. कम्प्यूटर कौशल परीक्षा में 15 मिनट का अंग्रेजी टायपिंग एवं 15 मिनट का हिंदी टायपिंग कराया जायेगा।

वेतनमान –

ग्राम पंचायत सचिव के वेतनमान 3500-10000 ग्रेड वेतन 1100 रूपये पर नियमानुसार महंगाई भत्ता देय होगा।

आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि :-
सभी आवश्यक सहपत्रों सहित पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दन्तेवाड़ा में दिनांक 22-06-2026 को सायं 5.00 बजे तक आवश्यक रूप से प्राप्त हो जाने चाहिए। विलंब से प्राप्त आवेदन के लिए कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दन्तेवाड़ा उत्तरदायी नहीं होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे एवं आवेदन पत्र स्वतः निरस्त समझी जायेगी इस संबंध में कोई भी पत्र व्यवहार मान्य नहीं होगा।

महत्वपूर्ण लिंक –

विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्मयहाँ देखे
विभागीय वेबसाइटdantewada.nic.in

CG Rojgar Portal

Our site Provides Chhattisgarh Educational News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment