CGSSB (पूर्व नाम व्यापम), रायपुर द्वारा संचालक, राज्य शैक्षिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) का आयोजन दिनांक 01-02-2026 को किया गया । प्रथम पाली में कक्षा एक से पाँच तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा एवं द्वितीय पाली में कक्षा छः से आठ तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा आयोजित की गई। उपरोक्त पात्रता परीक्षाओं के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम दिनांक
19-03-2026 को CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in, एवं https://cgssb.cgstate.gov.in पर प्रदर्शित किया गया। परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों को पात्र (Eligible) अथवा अपात्र (Not Eligible) दर्शाया गया है । छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 26) के ई-प्रमाण पत्र उपरोक्त वेबसाइट पर दिनांक 13-07-2026 को प्रदर्शित किया गया। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर ई-प्रमाण
पत्र का अवलोकन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं ।
प्रमाण पत्र डाउनलोड लिंक – क्लिक करे