---Advertisement---

CG High Court Bilaspur Staff Car Driver Bharti 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, 10वी पास करे आवेदन…

By: CG Rojgar Portal

On: July 15, 2026

CG High Court Bilaspur Staff Car Driver Bharti 2026
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की स्थापना में स्टॉफ कार ड्राईवर के पदों की भर्ती हेतु पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र आमंत्रित
किये जाते हैं, जिसका विवरण निम्नानुसार है –

पद का नाम – स्टाफ कार्ड ड्राइवर

कुल पदों की संख्या – 17 पद, अनु जाति- 02 पद, अनुसूचित जनजाति- 04 (01 महिला सहित), अन्य पिछड़ा वर्ग-03, अनारक्षित-08 (02 महिला सहित).

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य वैध ट्रान्सपोर्ट (कामर्शियल) ड्राईविंग लायसेन्स [valid Transport (Commercial) Driving License] तथा समस्त प्रकार के वाहनों के चालन का अनुभव होना अनिवार्य है। कुशल / दक्ष मैकेनिक को प्राथमिकता दी जावेगी।

आयु सीमा – दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो परन्तु 30 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो । (केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हेतु आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष होगी).

आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया – प्रारूप अनुसार टंकित एवं पूर्णतः भरे हुए हस्ताक्षरित आवेदन पत्र शैक्षणिक तथा जन्मतिथि के प्रमाण से संबंधित स्वप्रमाणित दस्तावेज (यथा – जन्म / आयु प्रमाण पत्र, कक्षा – 8 वीं / 10 वीं/ 12 वीं प्रमाण पत्र, वैध वाहन चालन परिवहन (वाणिज्य) का अनुज्ञापत्र [valid Transport (Commercial) Driving License] शपथ पत्र, जाति एवं अनुभव प्रमाण पत्रों सहित बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद’स्टाफ कार ड्राईवर” के पद हेतु आवेदन पत्र लिखा हो तथा लिफाफे के बाई ओर विज्ञापन क्रमांक 04/2026 तथा दिनांक कास्पष्ट रूप से उल्लेख हो, “रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर(छत्तीसगढ़) – 495220″ को सम्बोधित आवेदन पत्र विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से दिनांक10.08.2026 की संध्या 5.00 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किये जाएँगे, अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

स्टाफ कार्ड ड्राइवर के चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जावेगी। प्रथम चरण में 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसमें अभ्यर्थी को 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने उक्त निर्धारित अंक प्राप्त किये हो,
उन्हें ही द्वितीय चरण की प्रायोगिक परीक्षा हेतु पात्र माना जायेगा। द्वितीय चरण में 100 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा होगी जिसमें से उम्मीदवारों को प्रायोगिक परीक्षा में न्यूनतम 40 अंक प्राप्त करना होगा अन्यथा उन्हें अनई घोषित कर दिया जावेगा।

इसके अतिरिक्त अर्ह पाये गये ऐसे उम्मीदवार जो कि पॉलिटेक्नीक / आई.टी.आई./ वाहन कम्पनियों के अधिकृत डीलर द्वारा जारी किये गये चार पहिया / भारी वाहन के कुशल प्रशिक्षित मेकेनिक होने से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 5अंक दिये जायेंगे।

अर्ह पाये गये / घोषित किये गये अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची प्रायोगिक परीक्षा में प्राप्त अंक एवं नियमानुसार दिये गये अतिरिक्त अंक के आधार पर तैयार किया जावेगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थी समान अंक प्राप्त करते हैं तो अभ्यर्थी को जन्मतिथि अनुसार पहले जन्मे अभ्यर्थी को ऊपर रखा जाएगा।

विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्म देखे

CG Rojgar Portal

Our site Provides Chhattisgarh Educational News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment