CG Minimata Mahtari Jatan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक मिनीमाता महतारी जतन योजना है। यह योजना विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और प्रसूता माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है, ताकि वे गर्भावस्था और प्रसव के दौरान आवश्यक देखभाल प्राप्त कर सकें।
इस योजना का लाभ मुख्य रूप से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत महिला श्रमिकों को दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का पंजीकृत श्रमिक होना आवश्यक है। साथ ही, आवेदन के समय संबंधित दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, श्रमिक पंजीयन कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा गर्भावस्था या प्रसव से संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना होता है।
पात्रता:
मंडल में 01 वर्ष पूर्व पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक
देय लाभ:
राशि रू 20000 एकमुश्त
आवश्यक दस्तावेज:
- स्वयं व्दारा जारी प्रमाण पत्र या ए.एन.एम व्दारा देय जच्चा बच्चा कार्ड
- बैंक पासबुक की मूल स्कैन की गई प्रति
- जन्म प्रमाण पत्र
- श्रमिक पंजीयन कार्ड
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- नियोजक के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में स्वघोषणा प्रमाण पत्र
अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी चॉइस सेण्टर से संपर्क करे या वेबसाइट https://shramevjayate.cg.gov.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म का प्रारूप देखे।
यह फॉर्म भरने के बाद कुछ ही दिनों में आपके आवेदनों को जाँच करने के बाद आपके बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाती है।
