---Advertisement---

CG Vyapam Pre D.El.Ed 2026 Admit Card Out प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

By: CG Rojgar Portal

On: May 31, 2026

CG Vyapam Pre D.El.Ed 2026 Admit Card Out
---Advertisement---

अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र दिनांक 25-05-2026 से डाउनलोड कर सकते हैं । परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फ्रिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके । यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भली भाँति परिचित हो जावें । प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं ।

CG Rojgar Portal

Our site Provides Chhattisgarh Educational News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment