CG b1 Kaise Nikale? CG Bhuiyan | नक्शा खसरा एप्प और वेबसाइट के माध्यम से

cg b1 kaise nikale

CG b1 Kaise Nikale आज जानेंगे की छत्तीसगढ़ के बी-1 और नक्शा खसरा को कैसे निकाल सकते है।

CG Bhuiyan क्या है यह छत्तीसगढ़ राज्य शासन की सरकारी वेबसाइट है। इसमें राज्य के सभी कृषक जमीनों एवं सार्वजनिक भूमि का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाता है। इसके द्वारा अपने जमीन का नक्शा-खसरा, खतौनी को ऑनलाइन के माध्यम से डिजिटल सिग्नेचर के साथ निकाल सकते है, जिसका उपयोग सरकारी काम-काज में किया जाता है।

(भुइयां) CG b1 Naksha Khasra Kaise Nikale?

  1. सबसे पहले आपको सीजी भुइयां के विभागीय वेबसाइट https://bhuiyan.cg.nic.in/Default.aspx में जाना है।
  2. इसके बाद आपको नागरिक सुविधा के डिजिटल हस्ताक्षरित बी 1 /P II आवेदन में क्लिक करे।
  3. इसके बाद ये विकल्प दिखेगा। CG B1 KAISE NIKALE
  4. अब इसके बाद ग्राम चुने विकल्प में क्लिक करना है।
  5. क्लिक करते ही आपके सामने जिला, तहसील और ग्राम चयन करने का विकल्प आ जायेगा।
  6. अब आपके सामने खसरा वार और नाम वार का विकल्प दिखेगा।
  7. अगर आप नाम वार का चयन करते है तो सम्बंधित व्यक्ति का नाम हिंदी में देना पड़ेगा।
  8. तब आपको उस व्यक्ति के जमीन के सभी ब्यौरा आपके दिख जायेगा।
  9. लेकिन यदि आप खसरा वार का चयन करते है तो आपको खसरा क्रमांक चुनने का विकल्प दिखेगा जो बहुत ही अच्छा है।
  10. आप जिस भी खसरा का बी 1 निकालना चाहते है उसका खसरा क्रमांक दर्ज कर निकाल सकेंगे।
  11. सम्बंधित दस्तावेज को निकलने का तरीके पीडीऍफ़ में देखे सकते है।
  12. ऊपर दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके आप सीजी बी 1 कैसे निकाले को समझ गए होंगे।

यह जानकारी को आप मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके भी निकाल सकते है। इसमें आपको सभी जानकारी जैसे नक्शा, खसरा और b 1 जैसे जानकारी को आसानी से पीडीऍफ़ के रूप में निकाल कर डाउनलोड कर सकते है।

सीजी भूलेख नक्शा कैसे निकले ?

  1. सबसे पहले आपको http://bhunaksha.cg.nic.in/में जाना है।
  2. इसके बाद आपको जिला, तहसील, RI और ग्राम का चयन करना है।
  3. चयन करते ही आपके ग्राम का नक्शा खुल जायेगा।
  4. इसको ज़ूम करके अपने किसी प्लाट को क्लिक करना है।
  5. जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने में उसका विवरण दिखने लगेगा जैसे भूमि स्वामी का नाम, खसरा नंबर, भूमि का क्षेत्रफल आदि।
  6. निचे आपको एक विकल दिखेगा नक्शा देखे उसमे क्लिक करना है।
  7. क्लिक करते है आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स के रूप में पीडीऍफ़ फाइल दिखने लगेगा।
  8. इस नक्शा पीडीऍफ़ फाइल को डाउनलोड कर अपने कार्य में उपयोग कर सकते है।
  9. सीजी नक्शा कैसे देखे
  10. आपको यह जानकारी CG B1 NAKSHA KHASRA कैसे निकाले? की जानकारी को समझ गए होंगे। अगर आपको इसे निकलने में कोई दिक्कत आ रहा है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है।

CG b1 नक्शा खसरा Kaise Nikale? यह जानकारी वेबसाइट में दिए गए जानकारी के अनुसार है। अगर भविष्य में इसका विकल्प चयन का तरीका बदलता है तो आपको उसी के अनुरूप ही जानकारी के लिए इनपुट दर्ज करना होगा।

इसे भी देखेसीजी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखे ?

नमस्कार, जय छत्तीसगढ़ मेरा नाम देवेंद्र कुमार है। मै इस वेबसाइट का स्वामित्व/संचालक हूँ। मै इस ब्लॉग में छत्तीसगढ़ के न्यूज, शिक्षा, रोजगार, सरकारी योजना, प्रवेश पत्र, परीक्षा परिणाम, प्रतियोगी परीक्षा इत्यादि टॉपिक की जानकारी साझा करता हूँ।

2 thoughts on “CG b1 Kaise Nikale? CG Bhuiyan | नक्शा खसरा एप्प और वेबसाइट के माध्यम से”

Leave a Comment